मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स पहुंचकर यहां भर्ती भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रांची, 07.05.2020 - मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान , रिम्स  के  सुपर स्पेशियलिटी विंग पहुंचकर यहां भर्ती भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की  कामना की l मुख्यमंत्री ने रिम्स के निदेशक डॉ  डीके सिंह और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उनके इलाज से संबंधित जानकारी ली l  इस  मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना  गुप्ता  और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद भी मौजूद थे l 


****

Comments