धनबाद पॉलिटेक्निक क्वारेंटाइन सेंटर में 17 मजदूर भूख हड़ताल पर

धनबाद पॉलिटेक्निक स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए 17 मजदूर शुक्रवार काे भूख हड़ताल पर बैठ गए। सभी 14 दिनाें की क्वारेंटाइन पूरी हाेने के बाद घर जाने की अनुमति नहीं मिलने व जांच रिपाेर्ट मिलने में हाे रही देरी के खिलाफ गुस्से में थे। राम जीवन सहाय ने बताया कि 15 मई से क्वारेंटाइन सेंटर में हैं। स्वाब लिया गया लेकिन रिपोर्ट नही आई है। इस कारण छाेड़ा भी नहीं जा रहा। बाद में प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। भरोसा दिया कि शनिवार को रिपोर्ट मिल जाएगी। उसके बाद उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर से मुक्त कर दिया जाएगा।

सभी लाेगाें की रिपाेर्ट मंगवाने काे कहा गया है। रिपाेर्ट मिलने के बाद वैसे सभी लाेगाें काे छाेड़ दिया जाएगा, जिन्हाेंने क्वारेंटाइन पूरा कर लिया है। जांच में गड़बड़ी का अाराेप गलत है।’’
डाॅ गाेपाल दास, सिविल सर्जन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
17 workers on hunger strike at Dhanbad Polytechnic Quarantine Center


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XFN46s

Comments