जिले में कोरोना के 2 मरीज मिले, अब एक्टिव मरीज 22

गढ़वा जिले में आज फिर दो कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई। सभी गढ़वा शहर के सोनपुरवा मोहल्ला के रहने वाले हैं। सभी मजदूर नगर परिसद के आश्रय गृह स्थित सरकारी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे थे। दोनों मजदूर हैं और 4 दिन पहले ही गढ़वा लौटे थे। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि इन दो केसों के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57 हो गई है।
इसमें से 35 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस चले गए हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 22 हो गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों को क्वॉरेंटाइन सेंटर से कोवीड अस्पताल मेराल लाने का कार्य किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AdD7oB

Comments