कोटा से 22 कोच में धनबाद पहुंचे 956 छात्र




धनबाद,04.05.2020 - कोटा (राजस्थान) से धनबाद सहित 10 जिलों के 956 छात्र रविवार की शाम 15:54 बजे ट्रेन संख्या 09815 श्रमिक (प्रवासी) एक्सप्रेस के 22 स्लीपर कोच में पहुंचे।
 कोच संख्या एस 1 से एस 4 में बोकारो के 187, एस 5 से एस 8 में धनबाद के 201, एस 9 से एस 12 में गिरिडीह के 133, एस 13 और एस 14 में कोडरमा के 94, एस 15 में दुमका के 34, एस 16 से एस 18 में देवघर के 117, एस 19 और एस 20 में गोड्डा के 82, एस 21 में जामताड़ा और पाकुड़ के 54 तथा एस 22 कोच में साहिबगंज के 54 छात्र सकुशल धनबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे।
****

Comments