24 घंटे में दिन का तापमान 14 और रात का 5 डिग्री गिरा

शहरवासियों को 4 दिन बाद गुरुवार को भीषण गर्मी से राहत मिली।दिनभर बादल छाए और तेज हवा भी चली। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जाे सामान्य से 10 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 23 डिग्री रहा। माैसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हाे सकती है। इसकी वजह से तापमान सामान्य से नीचे बने रहने का अनुमान है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआहै, जिसकी वजह से माैसम में यह बदलाव देखने काे मिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साकची में छाए बादल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZJqyw1

Comments