रांची में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 294 क्वाॅरेंटाइन सेंटर तैयार, जरूरत पर 10 कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी

लॉकडाउन-4 के दौरान प्रवासी मजदूर काफी संख्या में वापस अपने घर लौट रहे हैं। इनमें पॉजिटिव मरीजों भी पाए जा रहे हैं। वैसे इस मामले में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने इस माह के पहले हफ्ते में ही कहा था कि जून और जुलाई में कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर पहुंच सकता है। इस दौरान संक्रमण के सबसे ज्यादा केस सामने आएंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर जिला में कुल 294 क्वाॅरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 945 कमरा और हॉल में क्वाॅरेंटाइन सेंटर शामिल है। क्वाॅरेंटाइन सेंटर में 5496 बेड भी लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में रांची जिला में कुल 950 लोग इन क्वाॅरेंटाइन सेंटर में रखे गए हैं। हालांकि, प्रत्येक दिन मजदूरों को होम क्वाॅरेंटाइन भी कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने कहा... मुकम्मल तैयारी

रांची में 10 कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी भी जिला प्रशासन की ओर से कर ली गई है। इसमें रिम्स के अलावा गांधीनगर अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो चुका है। गांधीनगर अस्पताल में कोई मरीज अभी भर्ती नहीं है। दरअसल, लोगों को लग रहा था कि रिम्स भर जाएगा तो इलाज कहां होगा। इसके बाद ही जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी थी।

डेटाबेस किया जा रहा तैयार
रांची आने वाले मजदूरों का जिला प्रशासन की ओर से डेटाबेस बनाया जा रहा है। मंगलवार तक के आंकड़े के अनुसार 4702 प्रवासी मजदूर रांची वापस लौट आए हैं। इसमें 1368 लोगों को पंचायत स्तर पर बने क्वाॅरेंटाइन सेंटर में रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रातू में बनाया गया क्वॉरेंटाइन सेंटर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dcw0vp

Comments