गढ़वा में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 55, ठीक हुए 29

गढ़वा जिले में आज फिर तीन कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई। सभी गढ़वा थाना क्षेत्र के दूबे मरहठिया गांव के रहने वाले हैं। सभी महाराष्ट्र से आए थे। सभी मजदूर गांव में स्थित सरकारी विद्यालय में क्वारेंटाइन थे। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि इन तीन केसों के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इसमें से 29 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस चले गए हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 26 हो गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों को क्वॉरेंटाइन सेंटर से कोवीड अस्पताल मेराल लाने का कार्य किया जा रहा है।

गढ़वा जिले में विभिन्न माध्यमों से अभी तक 57, 945 लोग अभी पहुंचे हैं। सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है। जिले में स्पेशल ट्रेन/ वाहन-35,278, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सीमा से 9,871 और छत्तीसगढ़ सीमा से 12,796 लोगों को लाया गया है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों और छात्र-छात्राओं का अपने घर गढ़वा लौटने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिले में एंट्री के पश्चात चिकित्सकों की टीम के द्वारा उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी दौरान 25 मई को दूसरे राज्यों से आए गढ़वा के कुल 1,045 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग नामधारी कॉलेज गढ़वा स्थित कोविड सेंटर में की गई।

मजदूर और अन्य लोग प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए साधन के अलावा खुद से भी लौटने का साधन अपनाया जा रहा है। 25 मई को विभिन्न माध्यमों से जिले में लौटने वाले लोगों की संख्या विशेष ट्रेन से कर्नाटक से गढ़वा 99, तेलंगाना व महाराष्ट्र से 24 महाराष्ट्र से गढ़वा भाया बरकाकाना जंक्शन 117 गुजरात व तमिलनाडु से गढ़वा भाया डाल्टनगंज स्टेशन 176, इसके अलावा 629 लोग खुद से गाड़ियों की व्यवस्था कर दूसरे राज्य आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात व बिहार से जिले में पहुंचे हैं। इनमें पलामू एक, लातेहार दो, लोहरदगा 11, रांची तीन, पश्चिमी सिंहभूम तीन और बिहार राज्य के दो व्यक्ति शामिल हैं। जिन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। विशेष व्यवस्था की जा रही है।
रंका में रखे गए 200 मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई
रंका | रंका प्लस टू उच्च विद्यालय में रंका सहित विभिन्न इलाकों से आए 200 मजदूरों का आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर कुमार के नेतृत्व में सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें कुछ लोगों में कोरोना के लक्षणों के आरंभिक दौर को देखते हुए उन्हें गढ़वा भेज दिया गया। वहीं शेष लोगों को आज के बाद घर जाने की इजाजत दी जाएगी। इस मौके पर सुधीर कुमार ने बताया कि इस सेंटर में 200 लोग रह रहे हैं। जिनमें अधिकांश लोग स्वस्थ हैं। 14 दिन पूरा होते ही उन्हें अपने घर भेज दिया जाएगा। इस मौके पर तरुण कुमार विश्वास, अनिल कुमार ठाकुर, विपिन यादव, अनिल राम सहित कई लोग मौजूद थे।
आधा दर्जन क्वारेंटाइन सेंटरों का डीडीसी ने किया निरीक्षण
गढ़वा | उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने गढ़वा व मेराल प्रखंड में स्थित क्वारेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फरठिया के क्वारेंटाइन केंद्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुबे मरहटिया क्वारेंटाइन केंद्र, मध्य विद्यालय, करुआ कला में स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने मेराल प्रखंड के पंचायत भवन, अरंगी में स्थित क्वारेंटाइन केंद्र की भी जांच की। जांच के क्रम में उन्होंने क्वारेंटाइन किए गए मजदूरों से क्वारेंटाइन केंद्र की विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि केंद्रों में व्यक्तियों को एक निश्चित दूरी का अनुपालन करते हुए क्वारेंटाइन किया गया है तथा अन्य कार्यों में भी सामाजिक दूरी का भी अनुपालन किया जा रहा है। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई एवं प्रकाश की अच्छी व्यवस्था पाया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने क्वारेंटाइन सेंटरों पर नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर सॉल्यूशन का छिड़काव, सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया‌। विदित हो कि गढ़वा मेराल प्रखंड में स्थित विभिन्न क्वारेंटाइन केंद्रों फरठिया में 22, दुबे मरहटिया 60, करुआ कला 18 व अरंगी में 12 लोग रखे गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Number of 3 new corona positive infections found in Garhwa, 55 recovered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M01wAF

Comments