हेरहंज में उमस भरी गर्मी और लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त

गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रखंड का तापमान 43 डिग्री रहा। मुख्यालय में झुलसती धूप से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। उमस भरी गर्मी व लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। लोग सूरज की तपिश व लू के थपेड़ों से परेशान दिखे। चिलचिलाती धूप और लू ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह नौ बजे से गर्मी ने कहर बरपाना शुरू किया था। सूरज की आग उगलती किरणों को देख घरों से निकलने की हिम्मत न जुटा सके। खुद को लोगों ने घरों में कैद रखना मुनासिब समझा। जिनको मजबूरी में निकलना भी पड़ा, वह पूरे चेहरे व सिर को गमछे से ढंके रहे, लेकिन गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हुए। इसी का नतीजा रहा कि सुबह 11-12 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मंगलवार दोपहर तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। सन्नाटा शाम सात बजे के बाद ही दूर हो पाया। बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहने के बाद शाम को कुछ लोग सड़कों पर नजर आये। हालांकि, लू के थपेड़े शाम तक महसूस किए जाते रहे। उमस भरी गर्मी में कूलर भी ज्यादा ठंडक न कर सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3endnF3

Comments