अजय सिंह ने विधायक प्रतिनिधि पद से दिया इस्तीफा

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के कांडी प्रखंड प्रतिनिधि अजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर उन्होंने इस आशय की जानकारी दी। अजय सिंह ने अपने इस्तीफा का कारण शारीरिक अस्वस्थता को बताया है। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले अपने को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने की अजय सिंह ने प्रेस के माध्यम से घोषणा की थी।

इस मौके पर उन्होंने विधायक प्रतिनिधि का जो मनोनयन पत्र जारी किया था वह विधायक द्वारा 20 मार्च 2020 को ही जारी किया गया था। जिसे दो महीना बाद सार्वजनिक किया गया था। नाटकीय अंदाज में एक सप्ताह के अंदर ही विधायक पद से इस्तीफा की घोषणा कर दी गई। वैसे विधानसभा चुनाव के बाद विधायक के द्वारा गढ़वा जिला में अवस्थित विश्रामपुर विधानसभा का पार्ट मझिआंव, बरडीहा एवं कांडी प्रखंड के प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी पूर्व मुन्ना चंद्रवंशी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। जबकि डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी के उपलब्ध नहीं रहने पर दिवाकर दुबे उर्फ चंचल दुबे को सह प्रतिनिधि घोषित किया गया था। जबकि हाल में अजय सिंह को कांडी प्रखंड प्रतिनिधि बनाए जाने के बाद चार अन्य लोगों को भी विधायक प्रतिनिधि बना दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M3nnHk

Comments