विभिन्न राज्यों/जिलो में फसें चतरा जिला के प्रवासी मजदूरों/व्यक्तियों/छात्रों एवं पर्यटक को लेकर बस चतरा पंहुचा


चतरा,05.05.2020 - लॉकडाउन के कारण बैंगलुरु, केरल, कोटा समेत विभिन्न राज्यों में फंसे झारखण्ड राज्य के प्रवसी मजदूरों/व्यक्तियों/छात्रों को चरणबद्ध तरीके से रेल गाड़ी के माध्यम से राज्य वापस लाया जा रहा। यह सभी आय दिन राज्य के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंच रहें हैं।
उपायुक्त, श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों/व्यक्तियों/छात्रों एवं पर्यटकों में चतरा जिले के भी लोगों के होने की सूचना पर समुचित व्यवस्था के साथ जिला प्रशासन द्वारा उन्हें लाने हेतु मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति के साथ विभिन्न स्टेशनों से उन्हें ससम्मान रिसीव किया जा रहा एवं बसों के माध्यम से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए चतरा लाया जा रहा। 
चतरा पहुंच कर सभी को नव निर्मित अनुमंडल कार्यालय चतरा कार्यालय ले जाया जा रहा है। जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा  वापस लौटे लोगों की अच्छे से स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग में सामान्य पाए जाने पर उन्हें होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया जा रहा। साथ हीं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा राहत सामग्री देकर उन्हें घर तक छोड़ते हुए आगले 28 दिनों तक के लिए होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए जा रहे।। 
विदित हो कि उपायुक्त द्वारा लगातार सभी प्रक्रियाओं की निगरानी की जा रही है। साथ हीं प्रवासी मजदूरों/व्यक्तियों/छात्रों एवं पर्यटकों को ससम्मान रिसिव करने, सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण समेत समुचित व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिससे चतरा जिला लौट रहे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। 
आपको बता दें कि तीन दिनों में (2 मई से 4 मई तक) कुल 192 लोगों को जिला प्रशासन द्वारा सकुशल लाया जा चुका है चतरा। 
2 मई 2020 को 33 लोग।
3 मई 2020 को 46 लोग।
4 मई 2020 को 113 लोग।
उक्त लोगों में चतरा जिला के प्रवसी मजदूर/व्यक्ति/छात्र-छात्राएं एवं पर्यटक शामिल हैं।


*कोरोना (COVID&19) आपातकालीन डायल नंबरः

* जिला नियंत्रण कक्ष- 06541-253219/253994/8987715936

* जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष- 6207273658/100

*झारखंड टोल फ्री नंबर- 104, 181
*राज्य नियंत्रण कक्ष- 0651-2261368/9955837428

*रांची, रिम्स कॉल सेंटर- (0651)2542700

*राष्ट्रीय कॉल सेंटर- 011-23978046

* चतरा
91232 51466 
9162 65 0152 
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 947032 7257

* हंटरगंज 
79 7041 5536
83403 96356
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 8809783605
* प्रतापपुर 
9631 670194
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 8863004149

* कुंदा
8434174770 
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 8434174770

* कान्हाचट्टी 
7481048488 
8210871385 
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 8340305734

* सिमरिया 
7079909683 
8969338868
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 6201406905
7004432360

* लावालौंग
’7979853424 
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 6201524033
9431989500

* पत्थलगड़ा 
9431798686
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 8340793144

*गिद्धौर 
6206831597 
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 9798864577

* इटखोरी 
9006443691 
7739341790 
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 8757748280

* मयूरहंड 
9934147205 
8409829350
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 9102107494

* टंडवा 
8521397878 
8809815791 
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष 9973467675

’कोरोना वायरस’ संक्रमण से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त करने हेतु उक्त मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते है।

****

Comments