सिसरी क्वारेंटाइन सेंटर से भागा मजदूर जंगल से प्रेमिका के साथ गिरफ्तार

प्रखंड के सिसरी गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संचालित सरकारी क्वारेंटाइन से फरार 17 वर्षीय मजदूर रविरंजन कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की छापेमारी में सिसरी के माहोगगड़ई जंगल से उसे उसकी प्रेमिका के साथ सोमवार की रात में गिरफ्तारी हुई है। विदित हो कि पिछले 15 मई को एक लड़की के भागने का मामला प्रकाश में आया था, लेकिन भागने संबंधित किसी भी तरह का कोई आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुआ था। लड़की के पिता द्वारा घर से लड़की लापता होने की सूचना पुलिस दिया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी। कुछ दिन बीत जाने के बाद भी लड़की घर वापस नहीं आई तो लड़की के पिता ने बाध्य होकर थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक लड़के द्वारा लड़की भगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने लड़का और लड़की दोनों को खोज निकला।

17 मई को सिसरी कस्तूरबा गांधी क्वारंटाइन सेंटर से रविरंजन कुमार रात्रि में भाग गया था। जिसके बाद लोग यही कयास लगा रहे थे कि लड़की रविरंजन कुमार के साथ रह रही है। 15 मई को रविरंजन कुमार को सिसरी क्वारेंटाइन में शिफ्ट कराया गया था।15 मई को ही लड़की अपने घर से भाग गई थी। गांव के लोगो ने लड़का पर आरोप लगाया, लेकिन लड़का तो क्वारेंटाइन सेंटर में था। ऐसे में दो दिन बाद जब लड़का सेंटर से फरार हुआ तो उसपर उक्त लड़की के भगाने का शक और पुष्ट हो गया। जिसके बाद लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर करवाई की मांग किया। इधर कुछ दिन पूर्व सिसरी के मुखिया के द्वारा भी रविरंजन कुमार के ऊपर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का केश दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी अर्जुन पासवान ने बताया लड़की के पिता के आवेदन के आलोक में कार्रवाई की और दोनों की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया फोन से बात होती थी। दोनों आपसी ताल मेल कर घर से भागे थे। दोनों ने बताया सिसरी जंगल मे ही रहते थे। हम लोगो के लिये घर से खाना जंगल में ही आता था। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में समर्पित किया जा रहा है। जहां लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर केश दर्ज कर लिया गया है। लड़की के 164 के बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल कराया जायेगा। जिसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार करवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c6e4B3

Comments