गिरिडीह के कोरोना पॉजिटिव की मौत...रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया दफन

राज्य में कोरोना से एक और मौत हो गई। गिरिडीह के जमुआ प्रखंड का वह व्यक्ति इलाज के लिए 26 मई को रांची के मेडिका अस्पताल में आया था। यहां ओपीडी में उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। इसके बाद वह रिम्स में इलाज कराने की बात कहकर निकल गया और रिम्स के बजाय अपने घर लौट गया। वहीं उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 28 मई को मेडिका में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य में काेराेना से मरने वालाें की संख्या 7 हाे गई है। गिरिडीह का यह मरीज 9 मई काे सूरत से लाैटा था। राज्य में गुरुवार काे 18 नए संक्रमित मिले। इसमें रांची के दो, धनबाद का एक, गढ़वा के दो, गुमला के 3, जमशेदपुर के छह और बाेकाराे के तीन मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही झारखंड में काेराेना संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 477 हाे गई है।

संक्रमिताें में रांची का एक कैंसर पीड़ित और कांके की गर्भवती भी

रांची के दो मरीजाें में एक कैंसर का मरीज है, जिसका इलाज फिलहाल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। इस मरीज की जांच भी मेडिका में की गई थी। रांची से दूसरी मरीज कांके की एक गर्भवती महिला है। उसकी जांच रिम्स में हुई थी। मेदांता में दो और मरीजाें की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसमें एक गुमला और एक धनबाद के गोमाे का है। गुमला में दो और मरीजाें की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। पूर्वी सिंहभूमिसे मिले मरीजाें में दाे चाकुलिया, दाे मानगाे और बागबेड़ा व घाटशिला के एक-एक मरीज हैं। चाकुलिया के दाेनाें मरीज क्वारेंटाइन में थे। उनका सैंपल एमजीएम भेजा गया था।

दफन के वक्त 32 लाेग थे, अब सबकी हाेगी जांच : गिरिडीह के मृतक काे 28 मई काे सुबह 10 बजे दफनाया गया। उसमें रिश्तेदार समेत कुल 32 लाेग शामिल हुए थे। गुरुवार काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आते ही लाेग भयभीत हाे गए। अब सभी जल्दी से जल्दी जांच कराना चाहते हैं। उधर, डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि मृतक की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पूरे गांव में धारा 144 लगा दी गई है। उन्हाेंने कहा कि शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम गांव पहुंचेगी और पूरे गांव काे सील करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Giridih's corona positive death ... buried before report came


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dcYftN

Comments