हर रविवार निःशुल्क जांच करेंगी डॉ. महजबीं

सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी सह महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महजबीं प्रत्येक रविवार को गरीब व असहाय महिला को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ महजबीं ने कहा कि बताया कि वे प्रत्येक रविवार को गढ़वा सदर थाना के सामने स्थित अपने निजी क्लीनिक प्रफुल मेडिकल में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निशुल्क स्वास्थ जांच सह उचित परामर्श हेतु सेवा प्रदान करेंगी। ताकि जरूरतमंदों को लाभ पहुंच सके। डॉ महजबीं ने कहा कि हमारा देश ही नहीं पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। साथ ही इसी को लेकर हमारे देश में दो महीने से लॉक डाउन है। इस कोरोना महामारी से बन्दी के कारण निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा प्रभावित हुए है। चाहे आर्थिक हो या स्वास्थ सम्बन्धित कार्य।

इस महामारी की वजह से मजदूर का भी जिले में आना जारी है। जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वहीं स्वास्थ सम्बन्धित कई परेशानियों से जूझ रहे है। डॉक्टर महजबीं ने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में सेवा देते हुए यह महसूस किया है कि आज इन सभी लोगो के आर्थिक हालात अच्छे नहीं होने की वजह से उचित इलाज नहीं ले पा रहे है। इसलिए ऐसे मरीजों की सेवा हेतु अपने गढ़वा सदर थाना के सामने स्थित अपने निजी क्लीनिक प्रफुल मेडिकल में प्रत्येक रविवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निशुल्क स्वास्थ जांच सह उचित परामर्श हेतु सेवा प्रदान करेंगी। ताकि जरूरतमंदों को लाभ पहुंच सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X68FWw

Comments