आउटसाेर्सिंग में ओबी डंप करते समय हादसे में एक वॉल्वो चालक की माैत व दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र की राजापुर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कोयला खनन परियाेजना में शुक्रवार को ओबी डंपिंग के दौरान एक वाॅल्वाे (भारी वाहन) दूसरे वाॅल्वाे पर पलट गया। इस हादसे में एक वाॅल्वाे के चालक सागर कुमार रवानी (35) की वहीं माैत हाे गई। दूसरे वाॅल्वो के चालक श्याम कुमार रवानी (30) भी गंभीर रूप से घायल हाे गए। उन्हें तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हादसे के बाद परियाेजना में उत्पादन ठप हाे गया। परियाेजना में माैजूद कर्मी आश्रित काे मुआवजा औरनाैकरी देने तथा हादसे की जांच कराने की मांग करने लगे।

खबर मिलने पर सागर की पत्नी उमा देवी अपनी मां और 3 साल तथा 6 माह के बेटाें के साथ भागी-भागी पहुंचीं। राे-राेकर उनका बुरा हाल था। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी समर्थकाें और जमसं नेताओंके साथ पहुंचीं। जमसं बच्चा गुट के अभिषेक सिंह भी समर्थकाें के साथ आए। आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक मधु सिंह, राजापुर परियोजना पदाधिकारी निर्झर चक्रवर्ती के साथ पांच घंटे तक चली बातचीत के बाद मुआवजा पर सहमति बनी। रागिनी ने मृतक की पत्नी काे 15 लाख रुपए का चेक साैंपा और दाह-संस्कार के लिए अलग से नकद 50 हजार रुपए दिए गए। यह भी तय किया गया कि जख्मी दूसरे चालक श्यामलाल रवानी का समुचित इलाज कराया जाएगा और उनके स्वस्थ होने तक नियमित रूप से वेतन मिलता रहेगा।
ओबी डंप करते समय लाॅक हाे गया था डाला, हादसे में तहस-नहस हो गया वाहन का केबिन

कतरास के श्यामडीह निवासी सागर कुमार रवानी और श्यामलाल शुक्रवार सुबह 5:00 बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। फेस से वाहन में ओबी लोड हाेने के बाद दाेनाें डंपिंग वाली जगह पर पहुंचे। श्यामलाल ओबी डंप कर रहे थे। उसी समय सागर भी अपने वाहन से ओबी डंप करने लगे। इसी दाैरान श्यामलाल के वाहन का डाला ऊपर उठने के बाद लॉक हो गया। इससे उनका वाहन सागर वाले वाहन पर पलट गया। वाहन का केबिन बुरी तरह दब गया और सागर उसमें फंस गए। 2 घंटे की मशक्कत के बाद मशीन के जरिए सागर को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी माैत हाे चुकी थी। दूसरे चालक श्यामलाल भी बुरी तरह जख्मी हाे गए थे।

मुआवजे पर हुई वार्ता में शामिल थे जनता मजदूर संघ के दोनों गुटों के लोग

जमसं कुंती गुट के रंजीत सिंह, हरेराम सिंह, अमर सिंह, मनोज गोप, अभिषेक सिंह, रंजीत, अखिलेश, पिंकू, बबलू, जमसं बच्चा गुट के अभिषेक सिंह, आरके पाठक, बच्चा सिंह शाहबादी, आउटसोर्सिंग प्रबंधक मधु सिंह, राजापुर पीओ निर्झर चक्रवर्ती, कार्मिक प्रबंधक विनीत सिन्हा, इंस्पेक्टर पीके सिंह आदि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One Volvo driver was killed and another seriously injured in an accident while dumping OB in outsourcing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ey8lpn

Comments