सदर अस्पताल के एकाउंट अफसर की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

सदर अस्पताल में पदस्थापित लेखा पदाधिकारी अरविंद अकेला की मौत हो गई। उनका शव मुख्यालय के चिनिया रोड स्थित उनके आवास से बुधवार रात करीब आठ बजे बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके आवास को सील कर दिया है।कोरोना के इस दौर में सदर अस्पताल कर्मी की मौत से स्वास्थ महकमा में हड़कंप सा मच गया है। बताया जाता है कि अरविंद अकेले रह रहे थे। सुबह उन्होंने व्हाट्सएप से सीएस डॉ एनके रजक को मैसेज कर सूचना दी थी कि वह बेचैनी महसूस कर रहे हैं। उसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। शाम को उनकी पत्नी काफी देर तक फोन लगाती रही।

फोन रिसीव नहीं होने पर उसकी जानकारी सीएस को दी। उसके बाद सीएस ने अपने कर्मचारी को उन्हें देखने के लिए भेजा। यहां पहुंचने के बाद कर्मचारी ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है और कोई जवाब नही दे रहे हैं। उसके बाद सीएस अन्य कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। वहां लेखा पदाधिकारी को मृत पाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसडीओपी बाहमन टूटी व थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच जांच की। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। इस संबंध में सीएस ने कहा कि मृतक की कोरोना जांच की गई, जो निगेटिव है। लोगों के पहुंचने से 4 घंटे पहले मौत हुई है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मौत का सही कारण क्या है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Akv3SS

Comments