छत्तीसगढ़ रायपुर से खूंटी जिला लाये गए प्रवासी मजदूर


खूंटी, 05.05.2020 - छत्तीसगढ़ रायपुर में फंसे खूंटी जिले के 26 प्रवासी मजदूरों को सम्मान वाहन से खूंटी लाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम द्वारा सभी आये हुए मजदूरों का स्वागत किया गया। मौके पर उपायुक्त ने बिरसा कॉलेज स्टेडियम में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला स्तर पर बिरसा कॉलेज स्टेडियम के मैदान में अस्थायी टेंट लगाकर प्रखंडवार टेबल लगाए गए है। जहां सभी आये हुए मजदूरों की चिकित्सीय जांच/ स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात सम्बन्धित नोडल पदाधिकारी द्वारा विभिन्न आये हुए मजदूरों/अन्य का डाटाबेस के आधार पर उन्हें सम्बन्धित प्रखण्ड/पंचायतों में भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
सम्बन्धित मजदूरों की चिकित्सकों द्वारा स्क्रीनिंग प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उन्हें होम क्वारेंटाईन इंस्टिट्यूशनल क्वारेंटाईन में भेजा जाना है। तथा सम्बन्धित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को प्रवासी मजदूर/अन्य के ग्राम/पंचायत तक पहुंचाने तथा उन्हें 28 दिन का होम क्वारेंटाईन में रखने हेतु उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है इसी क्रम में बिरसा कॉलेज स्टेडियम में सभी कोषांगों के कर्मियों द्वारा व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सभी मजदूरों के लिए भोजन और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।
 इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खूंटी जिले के प्रवासी मजदूर/अन्य को लाने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही जिला स्तर के नोडल पदाधिकारियों द्वारा अन्य राज्यों जिलों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
 इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री अरविंद कुमार मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हेमन्त सती सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
****

Comments