बुजुर्ग महिला की मौत, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के गंगटी ग्राम निवासी स्वर्गीय रेवती रमन प्रताप देव की 55 वर्षीया पत्नी ललिता कुंवर की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। वे गंगटी स्थित अपने भंडार पर अकेली रहती थी। ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। घटना की सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार दल बल के साथ मृतका के घर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है। घटना की जानकारी होते ही उनके परिवार के सदस्य गंगटी पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह गांव के ही हितन साह जो उनके घर दूध दुहते थे। सुबह पहुंचे तो आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नही खुला। तो वे अपने घर चले गए।पुनः करीब 10 बजे वे आकर आवाज लगाए, इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वे आस पास के लोगो को जानकारी दिया।

इसके बाद लोग आंगन का दीवार फांदकर अंदर घुसे तो देखा कि उनका शव पड़ा हुआ था।सूचना के बाद मृतका के बेटी व दामाद पहुंच चुके है। मृतका के भसुर अजय प्रताप देव ने बताया कि बक्सा का ताला टूटा हुआ है। घर के पीछे का खिड़की टूटा होने पर ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया है कि चोरी की नीयत से घर मे घुसे चोर घटना को अंजाम देने के बाद खिड़की को तोड़कर बाहर निकल गए होंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार ने कहा कि अनुसंधान जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह,थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी, एस आई अमरेंद्र कुमार, प्रशिक्षु दरोगा राजेश मुंडा, चंद्रशेखर प्रताप देव, बबन प्रताप देव, बिनोद प्रताप देव, मुखिया कृष्णा प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मण राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Death of elderly woman, fear of murder


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TLvPPK

Comments