16 वर्षों से फरार हत्याकांड के दो आरोपियों ने किया सरेंडर

सरिया थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा में 2004 में हुए बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड के 2 आरोपियों ने बुधवार को सरिया थाना में सरेंडर कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरिया पुलिस द्वारा लगातार हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो व गिरिडीह के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। सरेंडर किए आरोपियों में बालेश्वर महतो और डेगलाल महतो शामिल हैं। विदित हो कि सिमराबेडा में एक जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या हुई थी।

इस मामले में सरिया थाना में भादवि की धारा 147,148,149,302 व 307 के तह 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 10 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें कई सजा काट कर बाहर भी आ चुके हैं तो कई सजा काट रहे हैं। वहीं 10 दिन पूर्व एक अभियुक्त रामा महतो की भी गिरफ्तारी हुई थी,जबकि दो की गिरफ्तारी बुधवार को हुई। जबकि तीन आरोपी अभी भी इस मामले में फरार चल रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने कहा कि इस मामले में फरार तीन अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DfSP43

Comments