गिरिडीह में 47 नए मरीज मिले, अब जिले में एक्टिव मरीज की संख्या 111

गिरिडीह जिला में बुधवार को 47 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। अब तक की जिले में 24 घंटे में सर्वाधिक मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के होश फाख्ता हो गए हैं। जिले में कोरोना विस्फोट होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। लोगों ने बताया कि गिरिडीह जिले के लिए अबतक का सबसे रिकाॅर्ड संख्या है। जिसमें गिरिडीह सदर प्रखंड में 13, डुमरी में 10, बिरनी प्रखंड में 3, गांडेय प्रखंड में 7, पीरटांड प्रखंड में 2, बगोदर प्रखंड में 2, बेंगाबाद प्रखंड में 4, जमुआ प्रखंड में 2 और धनवार प्रखंड में 4 है संक्रमित हैं। जबकि सदर प्रखंड अंतर्गत शहरी क्षेत्र के पचंबा में 2, बड़ा चाैक में 1, चिरैंया घाट में 2, राजपूत मोहल्ला में 2, मस्जिद गली में 2, बरगंडा में 1, सदर अस्पताल में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिले में इतनी बड़ी संख्या में मरीज के पाए जाने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

इसके साथ ही गिरिडीह जिले में एक्टिव मरीजाें की कुल संख्या 111 हाे गई है। बुधवार काे आई रिपाेर्ट में गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध शिशुरेाग विशेषज्ञ डॉक्टर के अलावा पटेल नगर के रहने वाले एक हड्डी राेग विशेषज्ञ भी काेराेना पाॅजिटिव हैं। जिससे शहर वासियों में खलबली मच गई है। शहर में बढ़ते काेराेना मरीजाें की संख्या से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा अलर्ट माेड में अा गया है। बुधवार काे शहर के जिन इलाकाें में काेराेना मरीज मिले हैं, उन इलाकाें काे सैनेटार्इज करने के बाद सील कर दिया गया है। लाेगाें की अावाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। बहुत जरूरी हाेने पर ही मास्क के साथ बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। अब तक के कुल एक्टिव मरीजाें में जिले के गांडेय प्रखंड में 14, डुमरी प्रखंड में 19, बगोदर प्रखंड में 18, जमुअा प्रखंड मंे 2, राजधनवार प्रखंड में 8, पीरटांड़ प्रखंड में 2, सदर प्रखंड में 13, बेंगाबाद में 8, पीरटांड़ प्रखंड के 3 मरीज शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fiJE0g

Comments