सीआरपीएफ ने 82वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, जवानों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सोमवार को 07 वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 82 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसका आयोजन सीआरपीएफ कमांडेट अनिल कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में की गई। कमांडेड ने सबसे पहले शहिदों को श्रद्धांजलि दी। माेके पर सीआरपीएफ के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वर्तमान में चुनौतियों के बारे में बताया की जिस तरह यह बल उनका सामना कर रहा है, वह प्रशंसनीय है।

गिरिडीह में 07 वीं बटालियन ने नक्सलियों के विरुद्ध शानदार कार्य कर रही है। जिसके कारण आम जनता का मनोबल बढ़ा है। इलाके में लगातार विकास हो रहे है जहां भी इस बल की तैनाती होती है शांति बहाली होती है। जिसके कारण बल के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। बल में हो रहे आधुनिकता तथा नये निर्देशों के बारे में बल के जवानों को बताया। जल तथा वृक्षारोपण के महत्व को विस्तार से समझाया।

इन कार्यों में जहां मौका मिले, वहीं बढ़ चढ़ कर भाग लेने को बताया। हाल में चल रहे वृक्षारोपन अभियान में जवानों की भागीदारी कि प्रशंसा किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी भागीदारी के लिए जवानों का मनोबल बढ़ाया और बताया कि अपने घर के आस पास के इलाके की सफाई के लिए समय निकाल कर श्रमदान करें।

इस अवसर पर कमांडेंट ने यह भी अगवात कराया कि इस बल के 82 वां स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह, भारत सरकार ने बल के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस बल की काफी सराहना भी की साथ में भारत के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82 वां स्थापना दिवस पर बल की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CRPF celebrates 82nd Foundation Day with pomp, jawans pay tribute to martyrs


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EqAeD2

Comments