फंदे से लटका मिला युवती का श‌व, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मुगादिघीया गांव के गाड़ासाई टोला से पुलिस ने तुलसी बोबोंगा (19 वर्ष) का फंदे से लटका शव बरामद किया। घटना सोमवार रात की है। तुलसी की डेढ़ साल पहले बुधन बोबोंगा (21 वर्ष) के साथ शादी हुई थी।
नोवामुंडी पुलिस ने मंगलवार को शव के पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया। तुलसी का मायका चाईबासा के डोंकासाई गांव में है। बुधन बोबोंगा के अनुसार, सोमवार सुबह सबकुछ ठीक था। वह (बुधन) नाश्ता करने के बाद मजदूरी करने चला गया।

शाम को घर लौटने पर तुलसी ने बताया- सास ससुर ने उसके साथ झगड़ा किया है, जिससे वह कुछ परेशानी महसूस कर रही है। उसने तुलसी को समझाया। रात को दोनों ने साथ खाना खाया और सोने चले गए। अचानक रात करीब 12.30 बजे उसकी नींद खुली तो तुलसी को फंदे से लटका पाय। उसके शोर मचाने पर माता-पिता भी कमरे में पहुंचे। तीनों ने मिल कर तुलसी को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31aBBh1

Comments