घाटशिला कॉपर मजदूर संघ ने श्रम कानूनों में संशोधन निजीकरण का विरोध कर चलाया जागरुकता अभियान

केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ घाटशिला कॉपर मजदूर संघ ने गुरुवार को जागो सरकार कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान चलाया। मजदूर संघ के महामंत्री सच्चिदानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में एचसीएल-आईसीसी के मजदूरों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए कॉपर मजदूर संघ के

सदस्यों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ताम्र कर्मियों के बीच केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को रखा। बताया गया कि सरकार कथित रूप से श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों के अधिकार को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। सरकारी कल-कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा हैं। कहा-अगर सरकार अपनी मजदूर विरोधी निर्णय को जल्द वापस नहीं लेगी तो बीएमएस देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज करेगा। मौके पर मजदूर संघ के सह सचिव अर्जुन सिंह, विनोद सिंह, विश्वकर्मा प्रसाद, तपन दे समेत कई अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BL3IdV

Comments