भाजपा का लोकतंत्र से उठा विश्वास, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही : डॉ. रामेश्वर उरांव

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और लोकशाही पर से विश्वास उठ गया है। यही कारण है कि भाजपा लगातार प्रजातांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचा रही है। पहले मध्यप्रदेश में 23 निर्वाचित विधायकों को इस्तीफा दिलवा कर सरकार अपदस्थ किया गया। अब राजस्थान की जनता द्वारा भाजपा के कुशासन के विरुद्ध चुनी गई बहुमत की कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है। इस पर फैसला लेने में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत राजभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा। डॉ. रामेश्वर उरांव रविवार को कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए स्पीकअप फॉर डेमोक्रेसी अभियान की शुरुआत करने के बाद अपनी बात रख रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे समेत कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा के इस कृत्य की निंदा की है।

गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर कर रही भाजपा

सोशल मीडिया कैंपेन के तहत अपनी बातों को रखते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा देश के गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। चाहे इसे अंजाम देने में संवैधानिक संस्थाओं को ही कमजोर क्यों न करना पड़े। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। कहा कांग्रेस हर संभव इसका विरोध करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP's confidence in democracy, weakening constitutional institutions: Dr. Rameshwar Oraon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eXmYlS

Comments