बेंगाबाद पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को हिरासत में लिया

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव से दो साइबर अपराधी को पुलिस ने छापामारी कर उनके घरों से ही हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि साइबर में मास्टर माइंड माने जाने वाले युवक धनराज मंडल के पुत्र गणेश मंडल के अलावा चांदो मंडल के पुत्र लोथो मंडल को बेंगाबाद थाना लाया गया। बता दें कि गणेश मंडल साइबर से संबंधित मामले में दो बार जेल भी जा चुका है।

लोथो मंडल की निशानदेही पर गणेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिए गये गणेश मंडल को जरा भी जेल जाने की परवाह नहीं है। गुरुवार शाम को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार और एएसआइ केसी सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने गणेश मंडल को उनके घरों से ही हिरासत में लिया। वहीं उनके पास से कई मोबाइल जप्त किये गये हैं। हालांकि इस मामले में बेंगाबाद पुलिस पुष्टि नहीं की है। इधर इस छापामारी से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fmaOmY

Comments