प्लास्टिक कारोबारी के यहां छापेमारी में हंगामा करने वाले पर भी केस दर्ज

प्लास्टिक उपयोग के रोक पर नगर निगम ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जागरूकता अभियान चलाने के बाद प्लास्टिक कारोबारियों व अन्य दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार को गद्दी मोहल्ला में प्लास्टिक दुकान में छापमारी के दौरान मौलाना आजाद चौके के प्लास्टिक कारोबारी जिस फजल अहमद ने हंगामा किया था उस पर निगम ने मुकदमा कर दिया। नगर निगम के सिटी मैनेजर रिचर्ड बेनसन के आवेदन पर सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। फजल अहमद पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ हंगामा करने, अधिकारियों को अपशब्द कहने का आरोप है।

निगम के इस कड़े रूख के बाद से प्लास्टिक कारोबारियों के साथ प्लास्टिक में सामान बेचने वाले दुकानदारों में भी हड़कंप है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को सूचना पर गद्दी मोहल्ला में एक प्लास्टिक दुकान में नगर निगम की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान मौलाना आजाद चौक के प्लास्टिक कारोबारी फजल अहमद ने स्थानीय दुकानदारों को निगम की टीम के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया था। निगम कर्मियों को वहां से भगाने का प्रयास किया था। एक स्थानीय दुकानदार को आत्मदाह के लिए भी उकसाया था। लेकिन निगम ने उसकी पूरी जानकारी ले ली थी। करीब पांच क्विंटल प्लास्टिक जब्त करने के बाद एक स्थानीय दुकानदार को 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTfUug

Comments