धनवार के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोक

झारखंड मुक्ति मोर्चा धनवार प्रखंड उपाध्यक्ष की अचानक हुई मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं में गम का माहौल है। बताया जाता है कि धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के बसगी तारानाखो निवासी इसराईल अंसारी स्वस्थ्य थे पर अचानक मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हुई मौत के बाद अपने पीछे दो पत्नी और सात बच्चे छोड़ गए। जिनके निधन से परिवार जनों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता भी हतप्रभ है। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इसराफिल अंसारी एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ धनवार विधानसभा क्षेत्र में झामुमो पार्टी के लिए रीढ़ थे।

जिन्होंने 25 वर्षों तक पार्टी में रहकर समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रह कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जिन्होंने शिबू सोरेन के कई आंदोलनों में भी भाग ले चुके थे। जिनके आकस्मिक मौत से पार्टी को बड़ी छती हुई है। जबकी जिला उपाध्यक्ष सफीक अंसारी ने कहा कि इसराईल अंसारी के मौत से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इस घटना से मैं खुद सदमे में हूं। अल्लाह इन्हें जन्नतुल फिरदौस में जगह अता फरमाए। जबकि प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, वीरेंद्र सिंह, सिराज अंसारी, असगर अंसारी, आफताब आलम, समसुद्दीन, मुख्तार सहित कई लोगों ने संवेदना ब्यक्त किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30YU4gd

Comments