झारखंड में 1226 नए काेराेना संक्रमित, रांची में 425 पॉजिटिव, मरीजाें के ठीक हाेने की दर 82.64 पर पहुंच गई

झारखंड में नए मरीजाें की तुलना में ठीक हाेने वाले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार काे राज्य में 1226 नए संक्रमित मिले ताे 1324 मरीज ठीक भी हुए। छह लाेगाें की जान भी गई। अब राज्य में काेराेना मरीजाें की संख्या बढ़कर 78,857 हाे गई है। इनमें से 65,170 मरीज ठीक हाे चुके हैं।

अब तक 699 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। राज्य में मरीजाें के ठीक हाेने की दर 82.64 पर पहुंच गई है, जाे राष्ट्रीय औसत 82.10 से अधिक है। शनिवार काे जमशेदपुर में दाे और बाेकाराे, धनबाद, रामगढ़ व साहेबगंज में एक-एक व्यक्ति की माैत हुई। रांची में 425 मरीज मिले ताे 318 ठीक हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1226 new kerana infected in Jharkhand, 425 positive in Ranchi, patients recovering rate reached 82.64


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S2n96q

Comments