झारखंड का सुखद ट्रेंड, 27 दिन में 38,140 नए संक्रमित मिले 39,617 लोगों ने काेराेना काे हराया

झारखंड में अब काेराेना का सुखद ट्रेंड दिख रहा है। पिछले 11 दिन में नाै दिन ऐसा रहा, जब नए संक्रमित मिलने से ज्यादा मरीज स्वस्थ हाेकर घर लाैटे। 26 सितंबर तक राज्य में 38,140 नए संक्रमित मिले, जबकि 39,617 मरीज ठीक हुए। 31 अगस्त तक मरीजाें का रिकवरी रेट 65.15 था, जाे अब राष्ट्रीय औसत 82.40 से ज्यादा 83.59 पर पहुंच गया है। कुल 79,909 मरीजाें में से 66,797 मरीज ठीक हाे चुके हैं। रिकवरी रेट के मामले में अब झारखंड देश में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि अभी भी हम बिहार और पश्चिम बंगाल से पीछे हैं। बिहार का रिकवरी रेट 92 ताे पश्चिम बंगाल का 87.60 है।

20 लाख टेस्ट करने वाला 15वां राज्य बना झारखंड
झारखंड 20 लाख टेस्ट करने वाले राज्याें में 15वें स्थान पर पहुंच गया है। 26 सितंबर तक राज्य में 20.37 लाख सैंपल की जांच की गई। इनमें 3.9 फीसदी लाेग पाॅजिटिव मिले। जबकि अन्य राज्याें में संक्रमण दर अभी अधिक है। यह महाराष्ट्र में 20.7, आंध्रप्रदेश में 12.2, कर्नाटक में 12.3, दिल्ली में 9.7 ताे प. बंगाल में 8.1 है।

रविवार काे फिर मिले 974 नए संक्रमित, नाै लोगों की माैत भी

कोरोना आंकड़े

झारखंड में रविवार काे फिर 974 नए काेराेना संक्रमित मिले। नाै लाेगाें की माैत भी हुई। इसके साथ ही राज्य में काेराेना संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 79,909 हाे गई है। अब तक 708 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। रविवार काे जमशेदपुर में चार, बाेकाराे में दाे, हजारीबाग में एक, रामगढ़ में एक और खूंटी में एक मरीज की जान गई। इस बीच 958 मरीज स्वस्थ हाेकर घर भी लाैटे। इनमें रांची के 153 मरीज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pleasant trend of Jharkhand, 38,640 new infected 39,617 people beat Kareena in 27 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mXTSbi

Comments