झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का चुनाव 29 को, जनसंपर्क तेज

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का चुनाव 29 सितंबर को होगा। चुनाव को लेकर दोनों गुट सक्रिय हो गए हैं। अनूप कुमार लखोटिया ने रविवार को कहा कि वह पिछले 22 वर्षों से कार्यकारिणी में किसी ना किसी भूमिका में सक्रिय रहे हैं और इस बार अध्यक्ष पद पद के दावेदार हैं। उनकी प्राथमिकता ट्रांसपोर्ट समिति और पंचायत समिति को सुदृढ़ करना है, क्योंकि अधिकतर कपड़ा व्यापारियों को इन्हीं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उधर दूसरे गुट के अध्यक्षीय उम्मीदवार प्रकाश अरोड़ा ने भी अपने सदस्यों के साथ संपर्क अभियान चलाया। मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि अरोड़ा पिछले कई वर्षों से संघ में विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और इस बार उनका अध्यक्ष बनने का दावा भी बनता है। प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट समिति टैक्सटाइल पार्क व्यापार क्षेत्र पंचायत समिति और कपड़ा व्यापारियों की मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने में निष्ठा के साथ काम करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3czXOtU

Comments