गालूडीह बराज में पर्यटकों केे लिए होगी सुविधा : प्रशासक

सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियाेजना के प्रशासक ब्रजमाेहन राम ने अपने सेवानिवृति के एक दिन पहले मंगलवार को गालूडीह बराज का दाैरा किया। इस दौरान उन्होंने गालूडीह में नवनिर्मित निरीक्षण भवन और बराज डैम के आसपास आम, अमरूद जैसे फल के साथ कई छायादार पाैधे लगाए। प्रशासक ब्रजमोहन राम ने कहा- विभाग में 33 साल तक सेवा दी है। पौधे लगाकर कर वे स्मृतियाें काे जीवंत रखना चाहते हैं।

उन्हाेंने बताया- गालूडीह में पश्चिम बंगाल से आने वाले पर्यटकों के काे सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। पर्यटन बढ़ने से रोजगार के अवसर सृजित हाेंगे। ईचा डैम से ओडिशा को पानी देना था। पर ईचा डैम पूरा नहीं होने के कारण गालूडीह डैम से ओडिशा काे पानी दिया जा रहा है। उनके कार्यकाल में गालूडीह बांयी नहर का निर्माण किया गया है।
बराज का खराब ट्रांसफॉर्मर बहुत जल्द बदला जाएगा
ट्रांसफॉर्मर खराब हाेने से चार महीना से बराज अंधकार में है। बहुत जल्द ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की जाएगी। होमगार्ड जवानों को वेतन भी बहुत जल्द मिलेगा। उन्होंने मातहतों काे नवनिर्मित निरीक्षण भवन के गेट पर निरीक्षण भवन लिखवाने को कहा। फिलहाल भवन में फर्नीचर नहीं होने के कारण इसका उद्घाटन नहीं किया गया। माैके पर अधीक्षण अभियंता शिवलाल राम, बराज डिविजन के कार्यपालक अभियंता राजकुमार यादव, सहायक अभियंता हमीरा सोरेन के अलावे कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jj69F8

Comments