सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत से लोग हुए आक्रोशित, गिरिडीह-बेंगाबाद सड़क तीन घंटे जाम

सड़क हादसे में जख्मी शिक्षक की मौत के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासियों में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे से ही गिरिडीह-बेंगाबाद सड़क पर शव रख जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस-प्रशासन के काफी समझाने के बाद भी सड़क से लोग नहीं उठे। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि बीडीओ की पहल के बाद लोगों ने करीब तीन घंटे बाद सड़क जाम हटाया

मृतक की पहचान राम सागर प्रजापति (51) के रूप में की गई। वो यूपी के रहने वाले थे और यहां शिक्षक थे। किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कॉलेज गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वो घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शिक्षक की स्थिति काफी खराब होता देख डॉक्टर ने पीएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया। पर शिक्षक के लोग उन्हें असर्फी अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टर ने शिक्षक को रांची रेफर कर दिया। रात में रांची ले जाने के दौरान ही शिक्षक की मौत हो गई।

रोते-बिलखते परिजन।

घटना से आक्रोशित लोग सुबह शव लेकर कॉलेज गेट पर पहुंचे और गिरिडीह-बेंगाबाद सड़क को जाम कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाया पर लोग नहीं माने। इसके बाद बीडीओ घटनास्थल पर पहुंचे और 10 हजार रुपए मुआवजा दिया। साथ ही इस मामले में आगे वार्ता करने के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम लगाए रखा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S3VP7C

Comments