जबरन शादी कराने का लगाया आरोप

चांडिल थाना अंतर्गत इचागढ़ में रहने वाली ठाकुर मनि महतो ने उसकी राजामंदी के बिना जबरन शादी कराने की शिकायत जिले के एसपी से की है। ठाकुर मनी ने अपने चाचा प्रशांत महतो और चाची पर उसका जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। उसका विवाह बंधक बनाकर विष्णु महतो नामक युवक से करवा दिया गया।

जिसके बाद ससुराल में भी उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह से वह भागकर अपने मायके आई। चाचा चाची द्वारा उसे ससुराल वापस जाने के लिए धमकाया जा रहा है। वह ससुराल नहीं जाना चाहती चूंकि वह बालिग है। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। परंतु परिजनों द्वारा उसे और उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/333qtVg

Comments