लघु सिंचाई प्रमंडल के नाइट गार्ड की मौत

लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह में नाईट गार्ड पद पर कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी श्रीप्रसाद यादव 59 वर्षीय की मौत बीती रात को संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। यह जानकारी लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चन्द्रशेखर ने मंगलवार को दिया। उन्होंने कहा कि स्व. यादव वर्ष 2011 से लघु सिंचाई प्रमंडल गिरिडीह में नाईट गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह नवादा जिला के रजौली ग्राम के रहने वाले थे।

बीती रात स्टोर में डयूटी करने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में चंद्रशेखर ने बताया कि सदर प्रखंड परिसर में लघु सिंचाई प्रमंडल का स्टोर है, इस स्टोर में 5 लाख से अधिक समान सरकार की है। वे स्टोर में ही ड्यूटी किया करते थे। मंगलवार सुबह प्रमंडल के कनीय अभियंता कामेश्वर सिन्हा, विजय रवानी स्टोर को देखने के लिए गए थे। उन लोगों ने यादव को आवाज दिया। आवाज देने के बाद जब वह स्टोर से बाहर नहीं आया तो उन लोग स्टोर के अंदर गया तो देखा वे शौचालय के समक्ष गिरा पड़ा हुआ है। सदर अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cGmRM9

Comments