फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवालों ने छकाया, मैथ्स ने उलझाया

जेईई एडवांस्ड की परीक्षा रविवार काे दाे शिफ्ट में ऑनलाइन माेड पर ली गई। राज्य के चार शहराें रांची, बाेकोराे, धनबाद और हजारीबाग में जेईई एडवांस्ड के आयाेजन की जिम्मेदारी आईआईटी-आईएसएम धनबाद काे दी गई थी। जेईई एडवांस्ड के लिए चार शहराें में 18 सेंटर बनाए गए थे। जिसमें परीक्षा के लिए कुल 3583 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। पहले शिफ्ट में 3499 कैंडिडेट उपस्थित रहे, जबकि 84 कैंडिडेट अनुपस्थित रहे। सेकंड शिफ्ट में 3492 कैंडिडेट उपस्थित रहे, जबकि 91 कैंडिडेट अनुपस्थित रहे।

जेईई एडवांस्ड के लिए रांची में 11 सेंटर बनाए गए थे। इनमें 2600 स्टू्डेंट्स रजिस्टर्ड थे। यहां 2524 कैंडिडेट उपस्थित रहे। जमशेदपुर में जेईई एडवांस्ड के लिए 3 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें करीब 600 कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। 585 के करीब स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 5 शहराें में ओवरऑल कैंडिडेट्स की उपस्थित 97 प्रतिशत रही। इस बार देशभर में जेईई एडवांस्ड की परीक्षा का आयाेजन आईआईटी दिल्ली करवा रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी की 11000 से अधिक सीटों में कैंडिडेट्स काे एडमिशन मिलेगा।

सेंटर में एहतियात के साथ मिला प्रवेश
अायाेन डिजिटल जोन तुपुदाना में प्रवेश गेट के बाहर हर 1 मीटर की दूरी पर सफेद रंग के सर्कल बनाया गया था, ताकि कैंडिडेट्स डिस्टेंस मेंटेन कर प्रवेश करें। साथ ही यहीं पर नीले रंग की रिबन से दो तरफ डिवाइड किया गया था, जिससे एक तरफ लड़कियां और दूसरी तरफ से लड़के प्रवेश कर सकें। प्रवेश द्वार पर ही एक ओर प्रवेश देने से पहले कैंडिडेट्स का टेंपरेचर चेक किया जा रहा था और दोनों तरफ हैंड सेनिटाइजर स्टैंड रखा गया था। यहां कैंडिडेट्स के हाथाें काे सेनिटाइज कराया जा रहा था। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा था कि स्टूडेंट्स मास्क जरूर पहनें।

फिजिक्स के प्रश्न 11वीं-12वीं से पूछे गए
परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले कैंडिडेट्स के अनुसार फिजिक्स और कैमिस्ट्री के प्रश्न माॅडरेट टू टफ लेवल के थे। फिजिक्स के ज्यादातर प्रश्न 11वीं, 12वीं के सिलेबस से थे। कई प्रश्न लेंदी भी थे। कैमेस्ट्री के प्रश्न इनऑर्गेनिक एंड फिजिकल कैमिस्ट्री से थे। जबकि मैथ्स के बारे में कैडिडेट्स का कहना था कि कैल्कुलस से कठिन प्रश्न पूछे गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Physics and chemistry questions overshadowed, Maths complicate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kNveYQ

Comments