साहित्य समाज का दर्पण और भाषा विचारों की अभिव्यक्ति: डॉ नारायण

मदन मोहन विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुधीर नारायण ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। भाषा मानवीय विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। अंग्रेजी का महत्व लगातार बढ़ रहा है। पेशेवर जगत अंग्रेजी के बिना काम चलना मुश्किल है। वे रविवार को सरला बिरला विवि के मानविकी विभाग में साहित्य में नई अंग्रेजी प्रवृत्तियां : तकनीकी और भाषा विषय पर वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। वहीं कॉमर्स विभाग में करियर का चयन : एक नियोजित दृष्टिकोण विषय वेबिनार का आयोजन किया गया।

इसमें नई दिल्ली के अनूप सिन्हा व्याख्यान दिया। कहा कि करियर का एक महत्वपूर्ण पहलु है। करियर सोच-समझकर चुनना चाहिए। इस अवसर पर प्रो संजीव बजाज, प्रो श्रीधर बी डानदीन, डॉ राधा माधव झा, डॉ पार्थ पॉल, प्रो राहुल वत्स ,डॉ पूजा मिश्रा, डॉ रिया मुखर्जी, प्रो कविता कुमारी, प्रो अशोक अस्थाना, प्रो कारण प्रताप सिंह, प्रो एलजी हनी सिंह, भारद्वाज शुक्ल और प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j4kUvc

Comments