रांची से आई एनडीआरएफ टीम ने खोजा डीजे आदित्य का शव, रेस्क्यू करने के लिए पहली बार एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी

आदित्यापुर आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंतानगर के डेंजर जोन घोषित खरकई प्लेटिना नदी घाट पर शुक्रवार की दोपहर में युवक डूब गया था। नहाने के दौरान साथी को डूबने से बचाने के क्रम में आदित्य महतो (18) डूबा था।
इसके शव को रांची से आई 18 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को निकाला। शव की खोज में गोताखोर शुक्रवार से लगे हुए थे। शव नहीं मिलने और घाट डेंजर जोन होने के कारण सरायकेला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसके बाद शव मिला।

पहली बार आदित्यपुर में रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी। इसमें स्थानीय पार्षद अमृता चौधरी के पति व पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी लगे थे। सुबह सात बजे पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने महज एक घंटे में शव को ढूंढ निकाला। शव दो पत्थरों के बीच बुरी तरह फंसा था। एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। इधर, आरआईटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत को लेकर छानबीन कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NDRF team from Ranchi discovered the body of DJ Aditya


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S8J6k5

Comments