दुमका में लुईस मरांडी को टिकट देगी भाजपा, बेरमो में पांडेय और बाटुल में होड़, उपचुनाव की घोषणा होते ही भाजपा उम्मीदवारों के नाम जारी करेगी

झारखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए होनेवाले उपचुनाव में भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार चयन पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मंथन कर रांची लौट चुके हैं। बाबूलाल मरांडी तीन दिन पूर्व तो दीपक प्रकाश रविवार को रांची लौटे। मिल रहे संकेत के मुताबिक दुमका सीट के लिए पूर्व मंत्री लुईस मरांडी का नाम तय है।

ईसाई समाज से आनेवाली लुईस मरांडी पर पार्टी एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट देगी। केंद्रीय नेतृत्व को बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश ने बता दिया है कि लुईस मरांडी ही दुमका के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार होंगी।

पार्टी ने पौने दो लाख लोगों से ऑनलाइन संपर्क करने का तय किया लक्ष्य
भाजपा ने इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए पौने दो लाख लोगों से ऑनलाइन संपर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक बूथ के लिए दो से तीन व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करने की योजना है। उपचुनाव जीतने और लोगों से संपर्क बनाने पर पार्टी लगातार मंथन कर रही है। बूथ कमेटियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उनकी बैठकें शुरू हो चुकी हैं।

दुमका में दो लोगों को मिली जिम्मेवारी तो बेरमो में तीन को प्रभार...

दुमका में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश की ओर से दो लोगों को जिम्मेवारी दी गई है, जबकि बेरमो में तीन लोगों को दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा को दुमका उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। परितोष सोरेन इन्हें सहयोग करेंगे। बेरमो में एससी मोर्चा के अध्यक्ष अमर बाउरी और विधायक बिरंची नारायण चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। सुनील साहू इन दोनों को सहयोग करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/341lXpC

Comments