घाटशिला में कई स्थानाें पर चाेरी का प्रयास

घाटशिला में बदमाश बेखाैफ हाे कर चाेरी की घटना काे अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। घाटशिला थाना क्षेत्र में दो दिन में कई स्थानाें पर चाेरी के प्रयास की घटना हुई। काशिदा एथलेटिक क्लब मैदान के निकट मनाेज मंडल और उनके भाई लक्ष्मीकांत मंडल के सूमो विकटा और इंडिका की चाेरी के लिए प्रयास किया गया।

लेकिन घटना काे अंजाम नहीं दे पाए। काशिदा फाेरलेन चाैक के निकट कमला माेटर पार्टस की दुकान की शटर का ताला ताेड़ा गया, लेकिन चाेरी करने में सफलता नहीं मिली। काशिदा धर्मकाटा के विपरीत दिशा में फोरलेन सर्विस लेन में एक गैरेज में भी चाेरी का प्रयास किया गया। नुवागांव सुवर्णरेखा नदी किनारे बंटी सिंह के घर से साइकिल चाेरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n35SYS

Comments