रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड, सिदो-कान्हू के वंशज की हत्या मामले की सीबीआई जांच होगी, सीएम सोरेन ने दी मंजूरी

अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआई जांच होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी मंजूरी दे दी है। डीजीपी एमवी राव ने मामले की सीबीआई जांच के लिए सीएम के पास प्रस्ताव भेजा था। रामेश्वर मुर्मू की हत्या 12 जून 2020 को हुई थी।

17 जून को साहेबगंज के बरहेट थाने में केस दर्ज हुआ था। 30 जून को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी डीजीपी राव को तलब कर सिदो-कान्हू के वंशज की हत्या की जानकारी ली थी। राज्यपाल ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस प्रकरण के आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30bgpaC

Comments