मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामेश्वर मुर्मू की हत्या की जांच सीबीआई से कराने के प्रस्ताव पर दी सहमति

अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के प्रस्ताव पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दी है। रामेश्वर मुर्मू की हत्या 12 जून 2020 को हुई थी। स्वर्गीय रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना की जांच सीबीआई से कराने के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा मांग की जा रही थी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस घटना की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजा गया था। बता दें कि इस संबंध में साहेबगंज जिला के बरहेट थाना कांड में 17 जून को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मालूम हो विगत 12 जून को साहेबगंज जिला के भवान्डीह में सदम अंनरी के द्वारा रामेस्वर मुर्मू की हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्यारोपी ने थाना सरेंडर भी कर दिया था। 16 जून को मृतक की पत्नी कपरो किस्कू ने बरहेट थाना में आवेदन देकर गांव के ही सद्दाम अंसारी पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। उनका कहना था कि सद्दाम एक आदिवासी युवती पर कमेंट करता था। रामेश्वर ने इसका विरोध किया। दोनों में हाथापाई भी हुई। दोपहर को सद्दाम ने जान से मारने की धमकी दी और रात को रामेश्वर मुर्मू की मौत हो गई।

बता दें कि 30 जून को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस महानिदेशक एमवी राव को राज भवन तलब कर उनसे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना जानकारी ली थी। राज्यपाल ने इस घटना को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकरण में सभी दोषी व्यक्तियों को जल्द पकड़कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस घटना की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजा गया था। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mSdAVO

Comments