एक दिन में 1.4 डिग्री गिरकर रात का पारा 15.80 पहुंचा, अधिकतम तापमान 10 गिरावट के साथ 32.60 सेल्सियस

शहर में ठंड का असर हर दिन बढ़ रहा है। खासकर सुबह व रात में अब अच्छी खासी ठंड महसूस हा रही है। इसका असर शहर के तापमान में भी देखने काे मिल रहा है, जिसमें लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार काे न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जाे सामान्य से 3 डिग्री कम है।

वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। माैसम विभाग के रांची केंद्र की मानें ताे अगले दाे दिनाें तक माैसम साफ रहेगा। जहां दिन में धूप निकलेगी वहीं सुबह-रात में ठंड का असर बढ़ेगा। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

खाड़ी में बना निम्न दबाव जल्द बदलेगा माैसम

माैसम विभाग की मानें ताे बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे एक बार फिर से शहर के माैसम में बदलाव देखने काे मिल सकता है। विभाग की मानें ताे 2 नवंबर के बाद हल्के बादल छा सकते हैं। इस दाैरान झारखंड के कुछ हिस्साें में बारिश भी हाे सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jD71DN

Comments