17 जिलों में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 100 से नीचे, लातेहार में मात्र 05 सक्रिय मरीज इलाजरत

राज्य के लोगों के लिए कोरोना को लेकर खुशखबरी है। 24 जिलों में से 17 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 100 से नीचे पहुंच गई है। अन्य जिलों में भी तेजी से एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो रही है। 17 जिलों में 888 एक्टिव केस इलाजरत हैं तो वहीं अन्य 7 जिलों में राज्य के कुल एक्टिव केस में से 4406 इलाजरत हैं। इनमें जमशेदपुर और रांची में सिर्फ 2918 एक्टिव केस हैं जबकि अन्य 5 जिलों में 1488 सक्रिय मरीज रह गए हैं जिनका लगातार इलाज जारी है।

इन जिलों में 100 से नीचे हैं कोरोना के एक्टिव केस

जिला एक्टिव मरीज
चतरा 43
देवघर 78
दुमका 79
गढ़वा 56
गिरिडीह 67
गोड्डा 37
हजारीबाग 68
जामताड़ा 93
कोडरमा 31
लातेहार 05
लोहरदगा 48
पाकुड़ 51
पलामू 28
रामगढ़ 37
साहेबगंज 27
सिमडेगा 60
पश्चिमी सिंहभूम 80

राज्य में पिछले 24 घंटे में 395 नए मरीज मिले, 3 की मौत भी
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 395 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें रांची से 78, बोकारो से 39, देवघर से 30, धनबाद से 50, दुमका से 12, पूर्वी सिंहभूम से 61, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 3, गुमला से 6, हजारीबाग से 7, जामताड़ा से 4, खूंटी से 2, कोडरमा से 1, लातेहार से 8, लोहरदगा से 18, पाकुड़ से 3, पलामू से 4, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 14, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 24 संक्रमित शामिल हैं।

राज्य में नए मरीजों के मिलने के बाद अब तक मिले पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 964 हो गई है। इनमें 93.88 प्रतिशत की दर से 94 हजार 787 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि राज्य में कुल 5294 एक्टिव मरीज रह गए हैं। वहीं अब तक 883 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में तीन नए कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें पलामू, रामगढ़ और रांची का एक-एक मरीज शामिल है।

राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 2287, बोकारो 5281, पलामू 2914, हजारीबाग 3900, धनबाद 6227, गिरिडीह 3246, सिमडेगा 1804, देवघर 2920, जामताड़ा 1026, दुमका 1268, कोडरमा 3225, गोड्‌डा 1884, पू. सिंहभूम 15022, प. सिंहभूम 4963, लातेहार 1692, रामगढ़ 3825, गुमला 2035, लोहरदगा 1539, चतरा 1338, सरायकेला 3521, खूंटी 1925, पाकुड़ 832 और साहेबगंज में 1467।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्य में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 964 हो गई है। इनमें 93.88 प्रतिशत की दर से 94 हजार 787 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eae8Td

Comments