वीमेंस कॉलेज में समृद्ध भारत पर निबंध, 2 को पुरस्कार वितरण होगा

वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को सतर्क भारत-समृद्ध भारत के तह राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा 2 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सतर्क भारत, समृद्ध भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई।

छात्राओं ने इस विषय पर अपने विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में 75 छात्राएं शामिल हुईं। प्रथम तीन स्थान जीतनेवाली छात्राओं को 2 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कुमारी उर्वशी, डॉ. गीता सिंह और डॉ. सुरभि श्रीवास्तव का योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPznxN

Comments