दिन में हल्की गर्मी पर शाम ढलते ही ठंड का एहसास, जमशेदपुर में ठंड शुरू, तीन दिन में 6 डिग्री गिर 17.40 पहुंचा रात का पारा

जमशेदपुर समेत राज्यभर में ठंड शुरू हो गई है। शहर में तीन दिन में छह डिग्री रात का पारा गिरा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शरद पूर्णिमा 30 अक्तूबर को है। पर इससे पहले ही सुबह और शाम में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में हल्की गर्मी है, लेकिन शाम ढलते ही लोग हल्के गर्म कपड़ों मेंं नजर आने लगे हैं। न्यूनतम तापमान में करीब 50 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जाे सामान्य से 2 डिग्री कम है। जबकि 25 अक्टूबर को रात का पारा 23.4 डिग्री था।

हालांकि दिन में तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर 33 डिग्री सेल्सियस है। मौसम वैज्ञानिक ए. वदूद ने बताया कि 15 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम होने की संभावना है। अगर पिछले पांच सालाें में शहर में ठंड के असर काे देखें ताेे इस बार सबसे पहले ठंड ने दस्तक दी है। इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में ठंड शुरू हो गई। जबकि पिछलेे वर्ष यह नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हुई थी जबकि 2018, 2017 व 2016 में नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड ने दस्तक दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kBylU2

Comments