जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव पर प्रशासन ने लगाई रोक, छठ बाद हाेगा, चुनाव में हंगामा की आशंका

जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव छठ पूजा के बाद कराया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में फिलहाल पुलिस बल की कमी है। जवान बेरमो और दुमका में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में गए हैं। जुस्को यूनियन के चुनाव में विवाद की स्थिति है। दोनों गुटों के बीच हंगामा हो सकता है, इसलिए प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दी है। विस चुनाव के बाद जब पुलिस के जवान शहर लौटेंगे उस समय दीपावली व छठ पूजा का आयोजन होगा। दोनों पर्व में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों की तैनाती की जाती है। ऐसी स्थिति में जुस्को श्रमिक यूनियन चुनाव का कार्यक्रम छठ पूजा के बाद तय करने का आदेश प्रशासन ने दिया है।

इधर, सुबह में अध्यक्ष पद के लिए रघुनाथ पांडेय, संतोष कुमार झा और उदय नारायण ने खरीदा नामांकन पत्र

जुस्को वर्कर्स यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार को जुस्को श्रमिक कार्यालय में सुबह नाै से शाम चार बजे तक हुई। इस दौरान जुस्को यूनियन अध्यक्ष रहे रघुनाथ पांडेय समेत रिवर पंप हाउस के संतोष कुमार झा और वेस्ट वाटर के उदय नारायण ने नामांकन पत्र खरीदा। इससे पहले पूर्व के हुई चुनावी प्रक्रिया में भी रघुनाथ पांडेय ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा था। दूसरी ओर यूनियन चुनाव में रघुनाथ पांडेय गुट का जोरदार विरोध भी विपक्षी खेमा कर रहा है। रघुनाथ पांडेय के रिटायरमेंट के बाद यूनियन अध्यक्ष बने रहने को गलत बताया जा रहा है।

जुस्को श्रमिक यूनियन विवाद पर भेजा नोटिस, सात नवंबर को पक्ष रखने कहा

उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने जुस्को यूनियन के दोनों गुटों को नोटिस भेजा है। रघुनाथ पांडेय व एसएल दास गुट को सात नवंबर को कार्यालय में लिखित पक्ष रखने को कहा है। यह मामला जुस्को यूनियन के कर्मचारी नेता एसएल दास द्वारा पूर्व में की गई शिकायत का है। दरअसल एसएल दास ने डीएलसी को जुस्को कर्मचारी के एजीएम में धांधली करने व गलत तरीके से रघुनाथ पांडेय काे को-ऑप्शन करने की शिकायत की थी। डीएलसी ने मामले में श्रमायुक्त सह निबंधक से मंतव्य की मांग की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration imposes ban on Jusco labor union election


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oADYUW

Comments