शहीद जवान अभिषेक साहू का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, आज पैतृक गांव चान्हो में अंतिम विदाई

लद्दाख में तैनात चान्हो के शहीद जवान अभिषेक साहू का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव चान्हो स्थित चोरेया में किया जाएगा। शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोग सुबह से ही चन्हो के चौक-चौराहे पर जुट गए। कई युवक तिरंगा लेकर उनके गांव पहुंचे हैं। इससे पूर्व शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात रांची लाया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्य के मंत्री चंपई सोरेन समेत सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शहीद जवान अभिषेक साहू। (फाइल)

बताते चलें कि चान्हो के रहने वाले अभिषेक सेना की टुकड़ी के साथ लद्दाख में तैनात थे। शनिवार दोपहर दो बजे पहाड़ की चोटी से फिसल कर नीचे गिर गए। जहां वे गिरे, वहां बारूदी सुरंग बिछी हुई थी। वहां गिरने पर हुए विस्फोट से वे गंभीर रूप घायल हो गए। साथी जवान उन्हें हेलीकॉप्टर से करगिल मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रातू में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटी लोगों की भीड़।

तीन भाई-बहनों से सबसे बड़े थे, मांडर कॉलेज से की थी पढ़ाई
अभिषेक उर्फ विक्की की सेना में नियुक्ति दिसंबर 2015 में हुई थी। तीन भाई-बहनों में वे सबसे छोटे थे। गांव के हाईस्कूल के बाद मांडर कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। पिता नहीं हैं। परिवार चलाने की पूरी जिम्मेदारी अभिषेक पर ही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोग सुबह से ही चन्हो के चौक-चौराहे पर जुट गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jzuAgN

Comments