प्रखंड स्तरीय स्वच्छ ऊर्जा समिति का गठन

नामकुम प्रखंड कार्यालय परिसर में वर्ल्ड विजन संस्था की ओर स्वच्छ ऊर्जा ग्रामीणों तक पहुंच परियोजना विषय पर कार्यक्रम किया गया। कई पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका व महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए गांव के विकास पर बल दिया। कार्यक्रम के बाद प्रखंड स्तरीय स्वच्छ ऊर्जा समिति का गठन भी किया गया। इसमें लालखटंगा पंचायत के मुखिया रितेश उरांव को समिति का संचालक, रामपुर मुखिया महादेव मुंडा एवं पंसस अंजली लकड़ा को उपसंचालक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेवारी दी गयी। कार्यक्रम में सुधांषु शेखर, रेखा पूर्णिमा, एन राजकुमार, महेन्द्र कुमार, विजय कंडुलना, शालिनी आदि लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPQXS6

Comments