तीखी धूप ने दिन में ठंड से दिलाई राहत, रात में बढ़ी कनकनी; न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास

मौसम विभाग के मुताबिक रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क है। राजधानी में सुबह से ही मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। धूप तेज होने से दिन में लोगों को ठंड में राहत मिली है। शाम ढलते ही सर्द हवाओं के साथ कनकनी बढ़ती है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस था।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है, जिसका अगले 36 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदलने की आशंका है। 24 घंटे में यह और भी ताकतवर हो सकता है। इससे तीन दिसंबर को झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्य दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

और गिरेगा पारा
उत्तर-पश्चिम की दिशा आने वाली 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं और पहाड़ों पर लगातार होने वाली बर्फबारी से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी। इससे रात और दिन के तापमान में अंतर कम होने से दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड के साथ ही कनकनी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार होने वाली बर्फबारी की वजह से पश्चिमी हिमालय से बहने वाली ठंडी हवाओं के कारण आने वाले चार दिनों में पारे में गिरावट होने की संभावना है।

रांची में अगले तीन दिनों का संभावित न्यूनतम तापमान

तारीख तापमान
1 दिसंबर 11 डिग्री सेल्सियस
2 दिसंबर 12 डिग्री सेल्सियस
3 दिसंबर 12 डिग्री सेल्सियस


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mkJBVL

Comments