पालकोट में मास्क और हेलमेट नहीं पहनने पर 21 वाहन सवारों से 11 हजार जुर्माना लिए

पालकोट थाना परिसर के सामने रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुआ, थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह द्वारा ससस्त्र पुलिस बल के साथ वाहन एवं फेस मास्क जांच अभियान चलाया गया। लगभग तीन घंटे तक चले इस वाहन एवं फेस मास्क जांच अभियान के नियमित वाहन चालकों में हडकंप मचा रहा। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुआ द्वारा 21 चार पहिया, तीन पहिया व 2 पहिया वाहनों एवं हेलमेट व फेस मास्क का उपयोग नहीं करने वालों से 11 हजार 500 रुपया का चलान काटकर जुर्माना वसूल किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुआ व थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह द्वारा वाहन चालकों एवं ग्रामीणों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय वाहनों के सभी कागजात अपने साथ लेकर चलें। नियमित रूप से फेस मास्क का प्रयोग करें। जिससे संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सके। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुआ ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि वाहन चलाते समय वाहन चालक सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुये सवारियों को लाने ले जाने का काम करें। वाहन चलाते समय कागजात अपने साथ लेकर चलें। लापरवाही करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
21 vehicle riders fined for not wearing masks and helmets in Palkot


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qc9ucL

Comments