दिसंबर में रांची से राेजाना 21 फ्लाइट, स्पाइस जेट 20 से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू करेगी

स्पाइस जेट पहली बार 20 दिसंबर से रांची से मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करेगा। इसके लिए कंपनी ने एयरपाेर्ट पर स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है। अभी रांची से 17 फ्लाइट है जाे दिसंबर में बढ़कर 21 हाे जाएगी। अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट हाेने से खासकर व्यवसायियाें काे बड़ी राहत मिलेगी। काेराेना काल में झारखंड से दाे नया सेक्टर विमान सेवा से जुड़ा है। हाल ही में इंडिगाे ने रांची से चेन्नई के लिए विमान सेवा शुरू की है और अब स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हाेगी।

रांची-अहमदाबाद फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन

स्पाइस जेट की रांची-अहमदाबाद फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार काे हाेगी। विमान अहमदाबाद से सुबह 8:20 बजे रांची पहुंचेगा और सुबह 8:50 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा।

मुंबई के लिए राेजाना विमान

मुंबई से रांची सुबह 8:40 बजे पहुंचेगा और रांची से मुंबई के लिए सुबह 9:10 बजे उड़ान भरेगा। विमान सुबह 8:35 बजे रांची पहुंचेगा और सुबह 9:05 बजे दिल्ली के लिए उड़ेगा। शाम 6:45 बजे दिल्ली से रांची आकर शाम 7:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lloCB4

Comments